बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2015 8:42 AM
विज्ञापन

आरा : नवादा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा चौक के समीप से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को धर दबोचा. चोरी की गयी बाइक मनीष कुमार सिंह नामक युवक की बतायी जाती है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली की बाइक चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को बेचने […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा चौक के समीप से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को धर दबोचा. चोरी की गयी बाइक मनीष कुमार सिंह नामक युवक की बतायी जाती है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली की बाइक चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहे हैं.
सूचना मिलने के साथ ही नवादा चौक के समीप वाहन चेकिंग लगाया गया, जहां से चोरी के वाहन के साथ नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी राजू सोनी तथा अम्रपाली मार्केट निवासी मो इकबाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक गिरोह का सदस्य भागने में सफल रहा. पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि गिरोह के मास्टर माइंड के कहने पर चोरी करते हैं. पुलिस मास्टर माइंड के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










