दहेज के लिए महिला को पीट कर घर से निकाला

Updated at :12 Feb 2015 4:55 AM
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को पीट कर घर से निकाला

जख्मी हालत में महिला का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज, महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज आरा : दहेज के लिए पहले महिला को मारा पीटा गया, फिर से घर से निकाल दिया गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव की है. जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
जख्मी हालत में महिला का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज, महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
आरा : दहेज के लिए पहले महिला को मारा पीटा गया, फिर से घर से निकाल दिया गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव की है. जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
वहीं जख्मी महिला प्रीति देवी के बयान पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि गजराजगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी सत्येंद्र मिश्र ने अपनी बेटी प्रीति की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव निवासी रविशंकर ओझा के साथ 2012 में हुई थी. शादी के महज कुछ ही दिनों के बाद ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रीति को प्रताड़ित किये जाने लगा. इसे लेकर पूर्व में पंचायती भी हुई थी, जिसके बाद प्रीति ससुराल में रह रही थी.
रविवार को प्रीति को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, जिसकी सूचना मायके के लेागों को मिलने के बाद जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. विदित हो कि इसके पूर्व भी प्रीति को छत से नीचे फेंक दिया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन