आप की जीत पर निकाला गया संकल्प जुलूस

Updated at :12 Feb 2015 4:51 AM
विज्ञापन
आप की जीत पर निकाला गया संकल्प जुलूस

आरा : आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में मिली जीत पर संकल्प जुलूस निकाला गया. जुलूस में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी गयी और मिठाइयां बांटी गयी. इस अवसर पर राजेंद्र सिंह त्यागी, गोरख नाथ अकेला, मिथिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, सहनवाज हुसैन, राज […]

विज्ञापन
आरा : आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में मिली जीत पर संकल्प जुलूस निकाला गया. जुलूस में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी गयी और मिठाइयां बांटी गयी.
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह त्यागी, गोरख नाथ अकेला, मिथिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, सहनवाज हुसैन, राज कुमार सैनी, देवेंद्र सिंह, देव दास उर्फ संतोष, डॉ जनार्दन सिंह, डॉ विजय गुप्ता ने किया. वहीं राजद के वरीय नेताओं की एक बैठक बाबू बाजार में हुई, जिसमें आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में सरकार बनाने पर बधाई दी गयी. बैठक की अध्यक्षता राजद नेता जीतू चंद्रवंशी एवं नुरूल हक राईन ने किया, जबकि संचालन अरुण यादव ने किया. वक्ताओं ने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है. बैठक में अनिल यादव, ज्ञानचंद कुशवाहा, ब्रजेश यादव, त्रिभुवन श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संजय मिश्र, देव कुमार चंद्रवंशी आदि थे.
वहीं ब्राह्मण पार्टी की एक बैठक देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन रूबी कुमारी ने किया. बैठक में दिल्ली विधान सभा चुनाव में आदमी आदमी पार्टी की प्रखंड जीत होने पर बधाई दी गयी. इस मौके पर अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, राम जी सिंह, अतुल प्रकाश, मनोरंजन कुमार, नीरज, संजय कुमार सिंह, रविशंकर प्रसाद, अजय कुमार यादव आदि थे.
शाहपुर संवाददाता के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. वहीं समर्थकों ने खुशी के जश्न मनाते हुए अबीर गुलाल उड़ाये तथा मिठाई आदि बांटी गयी.
साथ ही कई जगह विजय जुलूस निकाला गया. समर्थकों ने बताया कि यह जीत सच्चाई की जीत है. साथ ही विभिन्न लोगों ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी. बधाई देनेवालों में नितेश पांडेय, शाहपुर संयोजक मिथलेश ओझा, प्रो जे सिंह, मुकेश ओझा, प्रीति ओझा, सूर्यनारायण सिंह सहित कई लोग प्रमुख थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन