प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी, सड़क जाम

Updated at :10 Feb 2015 9:12 AM
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी, सड़क जाम

आरा : अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर अगिआंव प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ और सीओ को भी नहीं जाने दिया. यहीं नहीं अगिआंव बाजार के समीप आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
आरा : अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर अगिआंव प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ और सीओ को भी नहीं जाने दिया. यहीं नहीं अगिआंव बाजार के समीप आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
इस संबंध में आइसा नेता मनोज मंजिल ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर अगिआंव प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है, जिसमें बटाईदार किसानों का धान खरीद, केसीसी सहित कई मांगों को रखा गया था, लेकिन अब तक इनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई विचार नहीं किया गया, जिससे बाध्य होकर माले ने प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी.
वहीं अगिआंव बाजार के समीप आरा-सहार मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात को ठप कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन