आरा में दो को मारी गोली, एक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Feb 2015 6:22 AM
विज्ञापन

आरा :भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चौरस्ता-बेलवनिया पथ पर टेघड़ा गांव के समीप सोमवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक मैजिक गाड़ी पर हमला कर दो लोगों को गोली मार दी, जिससे गाड़ीचालक की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर दो-तीन की […]
विज्ञापन
आरा :भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चौरस्ता-बेलवनिया पथ पर टेघड़ा गांव के समीप सोमवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक मैजिक गाड़ी पर हमला कर दो लोगों को गोली मार दी, जिससे गाड़ीचालक की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर दो-तीन की संख्या में थे.
घायल युवक को चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, लाल रंग की एक मैजिक गाड़ी बिहिया रेलवे स्टेशन से एक पैंसेजर लेकर बाड़ागांव जा रही थी. उसी क्रम में तेघड़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दो गोली लगने से गाड़ीचालक शैलेश राय (30) की मौत हो गयी, जबकि मुन्ना राय (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में पटना रेफर कर दिया. शैलेश राय बिहिया थाना क्षेत्र के बाड़ा निवासी भुवनेश्वर राय का पुत्र था. वहीं, लक्ष्मण राय का पुत्र मुन्ना राय हैदराबाद से नौकरी कर वापस घर लौट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










