लुटेरा गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated at :07 Jan 2015 10:46 AM
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरा : हत्या लूट के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहा आखिरकार मनोज महतो को पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महथीन टोला गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनोज महतो पर उदवंतनगर थाना में डकैती की योजना बनाने तथा चरपोखरी थाना में हत्या का मामला दर्ज है. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने […]

विज्ञापन
आरा : हत्या लूट के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहा आखिरकार मनोज महतो को पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महथीन टोला गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनोज महतो पर उदवंतनगर थाना में डकैती की योजना बनाने तथा चरपोखरी थाना में हत्या का मामला दर्ज है.
पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि लूट गिरोह का सदस्य महथीन टोला गांव आया हुआ है. सूचना मिलने के साथ ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अपराधी का है आपराधिक इतिहास : पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर जिले के उदवंतनगर तथा चरपोखरी में हत्या तथा लूट का मामला दर्ज है. गत वर्ष डकैती की योजना बनाने पियनिया के समीप से चंदन महतो तथा उज्‍जवल गुप्ता को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि उक्त अपराधी भागने में सफल रहा था, जिसके बाद से ही इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी.
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
सूचना मिलने के साथ ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, जिसमें पुअनी रामेश्वर सिंह, मो नसरूद्दीन सहित पुलिस बल के जवानों को रखा गया, जिसके बाद महथिन टोला गांव में छापेमारी की गयी, जहां से इसे एक घर से गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन