ट्रेन से गिर कर बैंक कर्मी की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jan 2015 10:46 AM
विज्ञापन

आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के कोईलवर स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर कर असनी गांव निवासी स्व विंदा सिंह के पुत्र राज भूषण सिंह की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही असनी गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार राजभूषण सिंह पटना […]
विज्ञापन
आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के कोईलवर स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर कर असनी गांव निवासी स्व विंदा सिंह के पुत्र राज भूषण सिंह की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही असनी गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार राजभूषण सिंह पटना से पैसेंजर ट्रेन से आरा आ रहे थे. इसी दौरान कोईलवर के समीप ट्रेन से गिर कर उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि राज भूषण सिंह स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में सहायक के पद पर कार्यरत थे तथा रिश्ते में पूर्व को- ऑपरेटिव अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के चचेरे भाई बताये जाते है. मृतक बैंक कर्मी के दो लड़के तथा तीन लड़कियां है. घटना के बाद सभी परिवार में पूरी तरह शोक में डूबे हुए है. वहीं बक्सर के रामरेखा घाट पर बैंक कर्मी का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े बेटे अभिमन्यु ने मुखग्नी दी. इस दौरान कई गण्यमान्य लोग थे.
शोकसभा आयोजित
स्थानीय को-ऑपरेटिव बैंक में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें दो मिनट का मौन रख कर मृतक बैंक कर्मी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
इस दौरान को- ऑपरेटिव बैंक के एमडी मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, कुमार राजीव रंजन, शाखा प्रबंधक विभव सिंह, सुनील कुमार आदि थे. वहीं पूर्व सांसद मीना सिंह ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










