हथियार के बल पर ऑटो चालक से हजारों की लूट

Updated at :07 Jan 2015 10:46 AM
विज्ञापन
हथियार के बल पर ऑटो चालक से हजारों की लूट

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा पुराना पुल के समीप तीन की संख्या हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो चालक सुरेंद्र यादव से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गये. इस घटना के बाद ऑटो चालक द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के […]

विज्ञापन
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा पुराना पुल के समीप तीन की संख्या हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो चालक सुरेंद्र यादव से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गये.
इस घटना के बाद ऑटो चालक द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी वंशी यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव बैंक से पैसा निकाल कर आरा से ऑटो लेकर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान भकुरा पुराना पुल के समीप घात लगाये बैठे तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने गाड़ी को जबरन रोक कर चालक से 35 हजार रुपये लूट ली. वहीं चालक को अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इस घटना के बाद चालक के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस इलाके की घेराबंदी कर घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन तलाशी भी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन