प्रभात खबर की खबर का आयोग ने लिया संज्ञान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Jan 2015 10:08 AM
विज्ञापन

आरा : बिहार मानवाधिकार आयोग ने छात्र समागम के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी और कुमुद पटेल की पुलिस द्वारा की गयी बर्बर पिटाई मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने घटना के संबंध में अपना-अपना पक्ष रखने को लेकर छात्र समागम के नेता कुमुद पटेल और शाहाबाद के डीआइजी उमा शंकर सुधांशु को 12 जनवरी […]
विज्ञापन
आरा : बिहार मानवाधिकार आयोग ने छात्र समागम के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी और कुमुद पटेल की पुलिस द्वारा की गयी बर्बर पिटाई मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने घटना के संबंध में अपना-अपना पक्ष रखने को लेकर छात्र समागम के नेता कुमुद पटेल और शाहाबाद के डीआइजी उमा शंकर सुधांशु को 12 जनवरी को 11:30 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा है.
बता दें कि प्रभात खबर में 1.12.2014 को प्रकाशित खबर ‘रात में तीन बजे छात्रों को उठाया, नंगा कर पीटा, सिगरेट से दागा’ शीर्षक से छपी थी. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच डीआइजी को करने का निर्देश दिया था. आयोग के निर्देश के आलोक में डीआइजी द्वारा उक्त घटना की पिछले दिनों जांच भी की गयी थी. यही कारण है कि आयोग ने डीआइजी और पीड़ित को अपना अलग-अलग पक्ष रखने को एक साथ 12 जनवरी को बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










