बड़हरा बीइओ के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated at :03 Jan 2015 8:12 AM
विज्ञापन
बड़हरा बीइओ के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

आरा : बड़हरा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मजिटर सिंह के साथ आरा लौटते वक्त हाजीपुर गांव के समीप नामजद लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना के बाद सभी नामजद फरार हो गये. वहीं, बीइओ द्वारा स्थानीय थाने में आधा दर्जन नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में पुलिस […]

विज्ञापन
आरा : बड़हरा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मजिटर सिंह के साथ आरा लौटते वक्त हाजीपुर गांव के समीप नामजद लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना के बाद सभी नामजद फरार हो गये. वहीं, बीइओ द्वारा स्थानीय थाने में आधा दर्जन नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीइओ बाइक से बड़हरा से आरा आ रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर गांव के समीप घात लगा कर बैठे नामजद लोगों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उनका पैर टूटने की बात सामने आ रही है. बाद में स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी नामजद फरार हो गये. वहीं पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन