महिला को गोली मार कर किया जख्मी, हालत गंभीर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Dec 2014 8:42 AM
विज्ञापन

आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में आपसी विवाद को लेकर पार्वती देवी की पति अनोज शर्मा तथा पार्वती देवी के चचेरे भाई संजय शर्मा ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है, जहां […]
विज्ञापन
आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में आपसी विवाद को लेकर पार्वती देवी की पति अनोज शर्मा तथा पार्वती देवी के चचेरे भाई संजय शर्मा ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये. महिला ने पति तथा अपने चचेरे भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने छापेमारी कर पति अनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं संजय शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 2006 में गुलजारपुर गांव निवासी अनुज शर्मा के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों में अनबन शुरू हो गयी, जिसके बाद 2007 में पार्वती देवी द्वारा अपने पति पर केश किया गया था, जिसमें वह छह माह जेल में भी था. महिला उसी वक्त से अपने मायके में रहती थी. मंगलवार की सुबह महिला का पति और उसके चचेरे भाई द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










