अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Dec 2014 8:40 AM
विज्ञापन

आरा : मण्णापुरम फाइनांस कंपनी से 16 दिसंबर को तीन करोड़ का सोना व दो लाख 28 हजार रुपये के लूट के मामले में पुलिस ने धनबाद से लाल सिंह तथा महिंद्रा फाइनांस कंपनी से हुए लूट में लाइनर की भूमिका निभानेवाले दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को घटना […]
विज्ञापन
आरा : मण्णापुरम फाइनांस कंपनी से 16 दिसंबर को तीन करोड़ का सोना व दो लाख 28 हजार रुपये के लूट के मामले में पुलिस ने धनबाद से लाल सिंह तथा महिंद्रा फाइनांस कंपनी से हुए लूट में लाइनर की भूमिका निभानेवाले दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को घटना में शामिल अपराधियों के बारे में कई बातें बतायी हैं, जिसके आधार पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के कई इलाकों में छापेमारी की गयी है. वहीं एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआइटी द्वारा बिहार के सीमावर्ती राज्यों में छापेमारी की गयी है.
इसके पूर्व एसआइटी द्वारा बंगाल के वर्दवान उत्तर प्रदेश के वाराणसी, देवरिया, झारखंड के धनबाद तथा बिहार के गोपालगंज में भी छापेमारी की जा चुकी है. वहीं मामले के खुलासा तथा घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










