शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौनशोषण, मामला दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Dec 2014 8:40 AM
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौनशोषण, मामला दर्ज आरा : शादी का झांसा देकर युवती के साथ रिश्तेदार द्वारा यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर युवती द्वारा स्थानीय न्यायालय में परिवार वाद दायर कराया गया है. पुलिस द्वारा युवती का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया. इस […]
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौनशोषण, मामला दर्ज
आरा : शादी का झांसा देकर युवती के साथ रिश्तेदार द्वारा यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर युवती द्वारा स्थानीय न्यायालय में परिवार वाद दायर कराया गया है. पुलिस द्वारा युवती का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शाहपुर की वीरपुर गांव की रहनेवाली युवती के बहन की शादी कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में हुई थी, जहां एक रिश्तेदार द्वारा शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा, जब शादी का युवती द्वारा दबाव बनाया गया, तो युवक कृष्णकांत द्वारा शादी से इनकार कर दिया गया. इस घटना के बाद युवती द्वारा न्यायालय में परिवार वाद दायर कराया गया है. वहीं पुलिस नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि युवती रिश्तेदार की रिश्ते में मौसी लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










