26 सरकारी पंचायत भवनों का होगा निर्माण
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Dec 2014 9:36 AM
विज्ञापन

आरा : जपुर जिले में विश्व बंैक के सहयोग से बिहार पंचायत सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत द्वितीय चरण में 26 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जायेगा, जबकि प्रथम चरण में जिले में 39 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसको लेकर सरकार से जिले को वित्तीय वर्ष 2013-14 में नौ […]
विज्ञापन
आरा : जपुर जिले में विश्व बंैक के सहयोग से बिहार पंचायत सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत द्वितीय चरण में 26 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जायेगा, जबकि प्रथम चरण में जिले में 39 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
इसको लेकर सरकार से जिले को वित्तीय वर्ष 2013-14 में नौ करोड़ 36 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जिसको जिला प्रशासन द्वारा कार्य कारी एजेंसी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल एक को पांच करोड़ 40 लाख रुपया तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-दो जगदीशपुर को चार करोड़ 32 लाख रुपया का आवंटन कर दिया गया है. द्वितीय चरण में बनाये जानेवाले सरकारी पंचायत भवन के निर्माण हेतु प्रखंड वार पंचायतों का चयन कर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है, जबकि तृतीय चरण में जिले के 14 प्रखंडों के 31 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का प्रस्ताव लिया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










