भीख नहीं, हिस्सेदारी मिले

Updated at :16 Jul 2013 1:52 PM
विज्ञापन
भीख नहीं, हिस्सेदारी मिले

आरा : स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आज के राजनीतिक परिवेश में कुशवाहा समाज की भूमिका विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिन्हा ने किया. गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित थे. गोष्ठी की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

आरा : स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आज के राजनीतिक परिवेश में कुशवाहा समाज की भूमिका विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिन्हा ने किया. गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित थे.

गोष्ठी की अध्यक्षता बबन सिंह कुशवाहा, मंच संचालन जिला संयोजक जागा कुशवाहा ने किया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि आनेवाले समय में हमें एकजुट होकर अपनी एकता दिखानी होगी. राज्य सत्ता में हमें भीख नहीं, हिस्सेदारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि आज तक सभी राजनीतिक पार्टियों ने हमें छलने का काम किया है.

अब हमें शक्ति प्रदर्शन करना होगा. पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में हमारी आबादी 9 प्रतिशत है. आनेवाले चुनाव में हमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर बिहार को दिखाना होगा, ताकि राजनीतिक पार्टियां हमें दरकिनार न कर सके. इस अवसर पर बबन सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार सिन्हा, पुष्पा कुशवाहा, मुन्ना महतो, राजू प्रसाद मेहता, नंद लाल सिंह कुशवाहा ने गोष्ठी को
संबोधित किया.

* सभी राजनीतिक पार्टियों ने आज तक हमें छला : सतीश कुमार सिन्हा (पूर्व मुख्यमंत्री)
आज के राजनीतिक परिवेश में कुशवाहा समाज की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी
हमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिखाना होगा : श्री भगवान सिंह कुशवाहा (पूर्व मंत्री)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन