भारी मात्र में अवैध शराब बरामद

Updated at :09 Oct 2014 3:42 AM
विज्ञापन
भारी मात्र में अवैध शराब बरामद

तरारी थाना पुलिस ने ओरसी गांव स्थित डाक बंगला में छापेमारी कर भारी मात्र में अवैध शराब व शराब बनाने के कई उपकरणों को बरामद किया है. पुलिस को देखते ही धंधे में संलिप्त कारोबारी भाग खड़े हुए, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी […]

विज्ञापन

तरारी थाना पुलिस ने ओरसी गांव स्थित डाक बंगला में छापेमारी कर भारी मात्र में अवैध शराब व शराब बनाने के कई उपकरणों को बरामद किया है. पुलिस को देखते ही धंधे में संलिप्त कारोबारी भाग खड़े हुए, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

स संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ओरसी गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर ओरसी गांव स्थित डाक बंगला में छापेमारी की गयी जहां से 710 पाउच अवैध शराब के साथ पैकिंग मशीन व कई उपकरणों को बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस को देखते ही धंधे में संलिप्त कारोबारी भाग खड़े हुए, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन