मंडल कारा में बंदियों ने दिया धरना

आरा : मंडल कारा में बंदियों ने बुनियादी सुविधाएं तथा मृत पूर्व मुखिया उपेंद्र चौधरी के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए ब्रजेश पासवान के नेतृत्व में धरना दिया. इस दौरान मंडल कारा में बंदी रामदर्शन यादव व पूर्व मुखिया उपेंद्र चौधरी के परिजनों को मुआवजे की राशि, […]
आरा : मंडल कारा में बंदियों ने बुनियादी सुविधाएं तथा मृत पूर्व मुखिया उपेंद्र चौधरी के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए ब्रजेश पासवान के नेतृत्व में धरना दिया. इस दौरान मंडल कारा में बंदी रामदर्शन यादव व पूर्व मुखिया उपेंद्र चौधरी के परिजनों को मुआवजे की राशि, जेल में बंदियों को सुरक्षा व्यवस्था, डॉक्टर की व्यवस्था ,शौचालय की सफाई , जेल में खून पेशाब की जांच सहित कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे.
बंदियों का कहना था कि मंडल कारा में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. धरने पर बैठे बंदियों में राकेश कुमार उर्फ रौशन, राम बाबू यादव, बुधन चौधरी, राज कुमार सिंह, मुन्ना राम, मिथिलेश प्रसाद, संजय सहित कई बंदी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










