विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Updated at :10 Sep 2014 5:26 AM
विज्ञापन
विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

आरा : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर कारीसाथ गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया. सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. जानकारी […]

विज्ञापन

आरा : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर कारीसाथ गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया. सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

जानकारी के अनुसार, गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी दुर्गावती देवी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. इस घटना से नाराज लोगों ने आरा-बक्सर मुख्य पथ को गांव के समीप रोड जाम कर दिया. इधर, घंटों मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से मिले आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. वहीं, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि चालक भागने में सफल रहा. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन