भोजपुर : महिलाओं का फोटो लेने के विरोध पर मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घायलों में नर्सिंग होम संचालक भी शामिल आरा (भोजपुर) : महिलाओं व युवतियों का फोटो लेने के विरोध करने पर नवादा थाने के करमन टोला मुहल्ले में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों को गोली मार दी, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों की सहायता […]
विज्ञापन
घायलों में नर्सिंग होम संचालक भी शामिल
आरा (भोजपुर) : महिलाओं व युवतियों का फोटो लेने के विरोध करने पर नवादा थाने के करमन टोला मुहल्ले में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों को गोली मार दी, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया.
घायलों में नर्सिंग होम संचालक कृष्णगढ़ थाने के सारसिवान निवासी धर्मेंद्र यादव, करमन टोला निवासी मनीष कुमार सिंह व उसका छोटा भाई सतीश कुमार सिंह शामिल हैं. धर्मेंद्र यादव को अपराधियों ने सिर में सटाकर तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के कारण महिलाओं का फोटो लेने का विरोध बताया जाता है. इस घटना में मनीष के सिर पर लोहे के रॉड से भी प्रहार किया गया है.
वहीं, सतीश को दायें पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि करमन टोला मुहल्ले के कुछ युवक घायलों के घर की महिलाओं और युवतियों का फोटो ले रहे थे, जिसका विरोध घरवालों ने किया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ. कुछ ही देर के बाद 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है. घटना को लेकर तनाव बना हुआ है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










