ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जितौरा चतुर्भुजी बरांव पथ पर पॉवर ग्रीड के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित गति से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक ऋतिक कुमार चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी दयानंद […]
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जितौरा चतुर्भुजी बरांव पथ पर पॉवर ग्रीड के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित गति से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक ऋतिक कुमार चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी दयानंद सिंह का 19 वर्षीय पुत्र है. जबकि जख्मी युवक गुड्डू कुमार चतुर्भुजी बरांव निवासी विद्यानंद सिंह उर्फ वृदानंद सिंह का पुत्र बताया जाता है. ऋतिक की मौत की खबर मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




