कुशल युवा प्रोग्राम से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ें: मंत्री

Published at :04 Oct 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
कुशल युवा प्रोग्राम से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ें: मंत्री

पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिहार के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कुशल युवा प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है. योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले, इसके लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. मंत्री […]

विज्ञापन

पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिहार के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कुशल युवा प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है. योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले, इसके लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.

मंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत बिहार के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर देती है.
उन्होंने कहा कि वैसे कुशल युवा केंद्र जो इस योजना में अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें भी सरकार हर संभव सहयोग करेगी. सभी केंद्रों के लंबित विपत्रों के तत्काल भुगतान के लिए निर्देश दिया गया. राज्य के अंदर कुछ लोगों के द्वारा कुशल युवा प्रोग्राम के बंद होने तथा भुगतान नहीं होने का भ्रम सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है, इसे गंभीरता से लिया गया है एवं ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही यह भी कहा है कि ऐसे गलत प्रचार पर ध्यान नहीं दें. जानकारी के लिए विभाग के इ–मेल एवं 0612 2528455 एवं बेवसाइट पर दिये गये अन्य नंबरों पर संपर्क करें. बैठक में सुधीर कुमार, अपर मुख्य सचिव-सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन