Bengali Rose Sandesh Recipe: गुलाब फ्लेवर वाली इस मिठाई खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ, नोट करें रेसिपी
Published by : Rani Thakur Updated At : 14 Dec 2025 12:17 PM
बंगाली रोज संदेश (Image - Gemini)
Bengali Rose Sandesh Recipe: अगर आप मिठाई के शौकीन हैं तो गुलाब फ्लेवर वाली बंगाल मिठाई को एक बार जरूर खाकर देंखें. इस टेस्टी मिठाई को आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं.
Bengali Rose Sandesh Recipe: मीठा के शौकीन लोगों के लिए आज हम स्पेशल संदेश की रेसिपी लेकर आए हैं. रोज संदेश (गुलाब संदेश) एक जानी मानी बंगाली मिठाई है. इसका फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है. कई बार ऐसा होता है कि आपको खाने के बाद कुछ मीठा खाने का दिल करता है लेकिन घर पर मिठाई नहीं होने की वजह से आपका मन उदास हो जाता है. आज हम आपको गुलाब फ्लेवर वाले इस संदेश की रेसिपी बताएंगे, ताकि आप इसे घर पर बनाकर स्टोर करें और जब दिल करे एक निकाल कर खा लें. चलिए अब इसकी बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं.
रोज संदेश बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
- फुल क्रीम दूध
- एक चम्मच नींबू का रस या विनेगर
- चीनी (पाउडर)
- रोज शरबत
- रोज एसेंस
- पिस्ता
- गुलाब की पत्तियां
रोज संदेश बनाने की विधि क्या है?
- इसे बनाने के लिए पहले एक पैन में दूध को अच्छे से गर्म करें.
- दूध में उबाल आने के बाद आंच कम करके इसमें नींबू का रस या विनेगर डाल कर चलाते रहें.
- देखेंगे कि कुछ देर बाद दूध से बना छेना और पानी अलग हो जाएगा.
- अब आप इसे छन्नी से छान लें.
- इसके बाद आप छेने को साफ पानी से दो से तीन बार धोएं और फिर अच्छे से पानी निचोड़ने के बाद इसे एक प्लेट में रखें.
- फिर आप इस छेने में चीनी, रोज शरबत और रोज एसेंस (ऑप्शनल) को अच्छे से मिलाएं.
- अब इसे अच्छे से मसल लें और छेना जब आटा की तरह बन जाए तो इसके छोटे-छोटे गोले बनाएं.
- अब आप इसके ऊपर गुलाब की पत्ती और बारीक कटा पिस्ता लगा कर हल्के हाथों से दबा दें.
- कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के बाद आप इसे सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: Bengali Sandesh Recipe: स्वाद में लाजवाब है बंगाल का संदेश, इसे घर पर बनाकर जरूर करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










