घर पर संतरे से बनाएं ऑरेंज मोजितो, मिनटों में तैयार होगी मजेदार ड्रिंक 

Updated:
विज्ञापन
घर पर संतरे से बनाएं ऑरेंज मोजितो, मिनटों में तैयार होगी मजेदार ड्रिंक 

Orange Mojito: घर पर रखे संतरे को अगर आप सिंपल तरीके से बनाकर खा रहे हैं, तो अब आप इससे मजेदार ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको ऑरेंज मोजितो बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Orange Mojito: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई कुछ ठंडा, फ्रेश और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहता है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग, नया और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो आप घर पर रखे ऑरेंज से मोजितो बना सकते हैं. ये ड्रिंक दिखने में जितना खूबसूरत होता है, स्वाद में उतना ही लाजवाब लगता है. घर पर रखे संतरे से बनने वाला ये ड्रिंक किसी कैफे-स्टाइल मोजितो से कम नहीं लगता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें किसी महंगे इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं पड़ती. चाहे घर पर मेहमान आए हो, फैमिली गेट-टुगेदर हो या सिर्फ खुद के लिए कुछ स्पेशल बनाना हो ऑरेंज मोजितो हर मौके के लिए परफेक्ट है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से ऑरेंज मोजितो बनाने की रेसिपी. 

ऑरेंज मोजितो बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • संतरा – 1-2 (स्लाइस में कटा हुआ)
  • पुदीना की पत्तियां – 8-10 
  • चीनी – 1-2 चम्मच 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • बर्फ के टुकड़े – 3-4 
  • सोडा / स्प्राइट – आधा गिलास 
  • सजाने के लिए – संतरे का स्लाइस + पुदीना

ऑरेंज मोजितो बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक गिलास लें, अब इसमें ताजे पुदीने के पत्ते डालें, इसके बाद स्वादानुसार चीनी डालें और फिर नींबू का रस मिलाएं. अब चम्मच की मदद से इसे बहुत हल्के हाथ से मसले. 
  • इसके बाद इसमें संतरे के टुकड़े डालें और हल्के से क्रश करें, जिससे संतरे का रस निकालकर ड्रिंक में मिल जाए. अब गिलास में क्रश्ड बर्फ डालें. 
  • अब इसके ऊपर से सोडा या स्प्राइट डालें और चम्मच से धीरे-धीरे अच्छी तरह मिक्स करें. लास्ट में आप गिलास के ऊपर संतरे के स्लाइस और पुदीने के पत्तों से सजाएं. 
  • अब तैयार है आपका ठंडा-ठंडा, फ्रेश और स्वाद से भरपूर ऑरेंज मोजिटो, इसे आप तुरंत सर्व करें और हर घूंट का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

Podcast Banner karnpishachini
विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola