बाइक की चोरी के मामले में तीन लोगों को भेजा जेल

Updated at : 04 Sep 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की चोरी के मामले में तीन लोगों को भेजा जेल

आरा : नवादा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये चोरों में अरवल जिला निवासी चंदन कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के करमन ओला निवासी ओम कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी शशिरंजन कुमार बताये जाते हैं. तीनों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये चोरों में अरवल जिला निवासी चंदन कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के करमन ओला निवासी ओम कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी शशिरंजन कुमार बताये जाते हैं. तीनों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार की है. साथ ही चोरी की तीन बाइकों को भी बरामद की है. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी नवादा थानाध्यक्ष ललन कुमार ने दी.

शराब के नशे में बैंक में हंगामा करते गिरफ्तार
बिहिया. नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में मंगलवार को शराब के नशे में हंगामा मचाते एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पकड़े गये बिहिया गांव निवासी शराबी राजेंद्र यादव की जांच बिहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करायी. जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर बैंक के गार्ड से उलझ गया, जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन