डीएम आवास के बगल से बाइक की चोरी, घटना कैमरे में हुई कैद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : शहर के अतिव्यस्त इलाका नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड में बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने घर के बाहर लगी मोटरसाइिकल को चुरा लिया. हालांकि पूरे घटना की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. इसको लेकर मोटरसाइिकल मालिक द्वारा नवादा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की […]
विज्ञापन
आरा : शहर के अतिव्यस्त इलाका नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड में बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने घर के बाहर लगी मोटरसाइिकल को चुरा लिया. हालांकि पूरे घटना की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है.
इसको लेकर मोटरसाइिकल मालिक द्वारा नवादा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार कई दिनों से इस गली में चोरी की घटना हो रही है. इसके पहले साइकिल की चोरी भी हुई है.
बता दें कि इन दिनों कोचिंग के बाहर लगी बाइकों और साइकिल को चोर अपना निशाना बना रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्पष्ट दिख रहा है कि चोर किस तरीके से गेट में घुसकर लोगों को देखकर बाहर निकलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. बहराहल सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहचानकर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










