पोशाक राशि के लिए छात्राओं का हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 7:02 AM
आरा : नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित जैन बाला विश्राम अल्पसंख्यक प्लस टू विद्यालय में पोशाक राशि नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने सड़क पर उतर कर अपने गुस्से का इजहार किया. इस दौरान छात्राओं ने आरा-पटना मुख्य राज्य मार्ग को जाम कर दिया और स्कूल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. लगभग दो […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित जैन बाला विश्राम अल्पसंख्यक प्लस टू विद्यालय में पोशाक राशि नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने सड़क पर उतर कर अपने गुस्से का इजहार किया. इस दौरान छात्राओं ने आरा-पटना मुख्य राज्य मार्ग को जाम कर दिया और स्कूल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. लगभग दो घंटे तक जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए बवाल मचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










