रोटा वायरस वैक्सीन से डायरिया की होगी रोकथाम : सीएस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार तीन जुलाई से हो रहे नियमित टीकाकरण के दौरान रोटा वायरस वैक्सीन को भी शामिल करना है. इसको लेकर भोजपुर सिविल सर्जन डॉ ललितेश्वर प्रसाद झा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रोटा वायरस वैक्सीन से डायरिया और निमोनिया का रोकथाम होगा. यह […]
विज्ञापन
आरा : राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार तीन जुलाई से हो रहे नियमित टीकाकरण के दौरान रोटा वायरस वैक्सीन को भी शामिल करना है. इसको लेकर भोजपुर सिविल सर्जन डॉ ललितेश्वर प्रसाद झा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रोटा वायरस वैक्सीन से डायरिया और निमोनिया का रोकथाम होगा.
यह वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क प्रशिक्षित टीकाकर्मी के द्वारा दिया जायेगा. यह वैक्सीन डेढ़ माह से साढ़े तीन माह तक तथा छह सप्ताह, 10 सप्ताह तथा 14 सप्ताह तक से बच्चों को दिया जायेगा. इस दौरान प्रेसवार्ता में उपस्थित यूनिसेफ के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि यह टीका बहुत ही उपयोगी है. सभी अपने बच्चे को इसे अवश्य दिलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










