आरा में पीटकर युवक को मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा/सहार (भोजपुर) : सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की रात अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी और शव को बरूही नहर माइनर में छोड़ दिया. सोमवार की सुबह हत्या की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने शव उठाने को प्रयास का किया. लेकिन, माले नेताओं ने […]
विज्ञापन
आरा/सहार (भोजपुर) : सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की रात अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी और शव को बरूही नहर माइनर में छोड़ दिया. सोमवार की सुबह हत्या की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने शव उठाने को प्रयास का किया.
लेकिन, माले नेताओं ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन को शव उठाने से मना कर दिया. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने माले नेताओं के नेतृत्व में नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. मृतक की पहचान ननऊर निवासी श्याम बिहारी चौधरी के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










