ओपीडी सेवा रही ठप, इमरजेंसी में हुआ हंगामा

आरा : बंगाल में डॉक्टर की पिटाई से आक्रोशित डॉक्टरों ने सोमवार को भोजपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप कर दिया. प्राइवेट क्लिनिक से लेकर सरकारी अस्पताल तक की ओपीडी सेवा बाधित रही. मरीजों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ इमरजेंसी सेवा को बहाल किया गया था. जिसको लेकर इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ […]
आरा : बंगाल में डॉक्टर की पिटाई से आक्रोशित डॉक्टरों ने सोमवार को भोजपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप कर दिया. प्राइवेट क्लिनिक से लेकर सरकारी अस्पताल तक की ओपीडी सेवा बाधित रही. मरीजों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ इमरजेंसी सेवा को बहाल किया गया था. जिसको लेकर इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी.
समुचित इलाज नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन भड़क उठे और जमकर इमरजेंसी वार्ड में हंगामा मचाया. इसको लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. कारण यह था कि अस्पताल प्रशासन द्वारा डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने के बाद इमरजेंसी सेवा को दुरुस्त नहीं की गयी थी. एक डॉक्टर के भरोसे इमरजेंसी सेवा चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




