विवाहिता की हत्या, पति समेत चार पर प्राथमिकी
Updated at : 18 Jun 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/सहार : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने व जलाने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में मृतका के पिता सहार निवासी विजय प्रसाद ने चौरी […]
विज्ञापन
आरा/सहार : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने व जलाने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में मृतका के पिता सहार निवासी विजय प्रसाद ने चौरी थाने में दामाद, ससुर, गोतनी एवं भाई पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.
मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में की गयी, धनछुहां गांव निवासी शंकर साह की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार सहार निवासी विजय प्रसाद की पुत्री पूजा कुमारी की शादी 2014 में धनछुहां निवासी बबन साह के पुत्र शंकर साह से हुई थी. जिसमें दहेज के तौर पर 50 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान दिया गया था. लेकिन बाइक के लिए ससुराल वाले मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे. विजय प्रसाद ने आवेदन में बताया है कि मोटरसाइकिल की मांग के साथ-साथ शंकर साह के नाजायज संबंध बड़ी भाभी के साथ हैं.
जिसको लेकर भी मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. जिसमें रविवार की रात्रि में हत्या कर दी गयी और शव को जला दिया गया. वहीं ग्रामीणों की माने तो शव को अधजली हालत में कहीं छुपाया गया है. बता दें कि पूजा कुमारी के एक पुत्र प्रियांशु कुमार सात माह एवं पुत्री पायल कुमारी डेढ़ साल की है, जिसके सर से मां की ममता की छांव दहेज लोभियों ने छीन ली. वहीं चौरी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




