लाखों की संपत्ति जली मुखिया ने मदद दिलाने का दिया आश्वासन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर : बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिनगारी ने मचायी तबाही. आग लगने से सात झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दावां के रतन दंडी टोला में विद्युत प्रवाहित तार के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट से निकली चिनगारी के कारण झोंपड़ीनुमा घर में आग लग […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिनगारी ने मचायी तबाही. आग लगने से सात झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दावां के रतन दंडी टोला में विद्युत प्रवाहित तार के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट से निकली चिनगारी के कारण झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गयी.
स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे अनाज, तीन साइकिल, एक मोटरसाइकिल, चौकी, खटिया, बिछावन, वस्त्र, पशु चारा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गयी.
बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना में तीन भैंस भी बुरी तरह से झुलस गयी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है. इस अगलगी की घटना में रतन दंडी टोला निवासी शिवजी सिह, लालबाबू सिंह, नंदनी सिंह, ददन सिंह, कृपा शंकर सिंह सहित अन्य की एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
बाद में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पायी गयी. स्थानीय मुखिया सुसुमलता ने पीड़ितों से मुलाकात कर दुख प्रकट किया तथा सरकारी स्तर पर मिलनेवाले लाभ को पीड़ित परिवार को दिलवाने का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










