शराब लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 24 Apr 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव से शराब के साथ दो शराब तस्करों को दौड़ा कर धर दबोचा. हालांकि एक शराब तसकर बाइक पर लदे शराब को छोड़कर भाग निकला. दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बोरा में बंद 20 लीटर […]
विज्ञापन
आरा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव से शराब के साथ दो शराब तस्करों को दौड़ा कर धर दबोचा. हालांकि एक शराब तसकर बाइक पर लदे शराब को छोड़कर भाग निकला. दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बोरा में बंद 20 लीटर शराब तथा दूसरे के पास से पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी.
पकड़ा गया अभियुक्त गोठहुला गांव निवासी हरी किशन बिंद बताया जाता है. वहीं दूसरा गोठहुला गांव निवासी विरोधी कुमार बताया जाता है. जो भागने में सफल रहा. दोनों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों गोठहुला गांव में चोरी चुपके शराब की बिक्री कर रहे हैं, जिसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष रवींद्र राम के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




