भांजे की पिटाई से बर्थडे पार्टी हुई फीकी

Updated at : 04 Apr 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
भांजे की पिटाई से बर्थडे पार्टी हुई फीकी

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी निवासी अजय कुमार पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. उनकी पुत्री जोया की पहली बर्थ डे पार्टी थी,जिसको लेकर सभी रिश्तेदार आरा आये हुए थे. अभिषेक का पूरा परिवार भी इस पार्टी में आया हुआ था. बुधवार की सुबह मामा अजय और भांजा अभिषेक दोनों स्कूटी से सामान […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी निवासी अजय कुमार पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. उनकी पुत्री जोया की पहली बर्थ डे पार्टी थी,जिसको लेकर सभी रिश्तेदार आरा आये हुए थे. अभिषेक का पूरा परिवार भी इस पार्टी में आया हुआ था.

बुधवार की सुबह मामा अजय और भांजा अभिषेक दोनों स्कूटी से सामान लेने के लिए घर से बाहर गये हुए थे. तभी मारपीट के शिकार हो गये. अभिषेक के पिता भभुआ में एसबीआइ में डिप्टी मैनेजर हैं.
उन्होंने कहा कि उनका बेटा कैट और जैट टॉपर है. घटना के बाद अभिषेक की मां रेखा कुमारी जो भभुआ में स्कूल संचालिका हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरे बेटे के साथ ज्यादती की है. इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो इसको लेकर मैं डीजीपी तक गुहार लगाउंगी लेकिन आरोपितों को छोड़ूंगी नहीं.
बार-बार पूछते रहा अभिषेक आखिर मैंने कौन सी गलती की : सदर अस्पताल में इलाजरत अभिषेक पिटाई के बाद पिटाई करनेवालों की बीडीओ बनाने लगा, जिसके बाद सीआरपीएफ के जवान और आक्रोशित हो गये और उनलोगों ने अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी. अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उसके पैकेट से डेढ़ लाख रुपये तथा मोबाइल फोन भी जवानों ने छीन लिया. उसने कहा कि उसकी स्कूटी भी जवान पटक दिये.
वह बार-बार जवानों से पूछता रहा था की किस गुनाह की सजा दी जा रही है लेकिन वह लाठियां बरसाते रहे. अभिषेक ने आरोप लगाया है कि वे लोग गन की धमकी देकर बंदूक तानते रहे. गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन