लोकसभा चुनाव में अररिया सहरसा से आयेगी इवीएम
Updated at : 08 Mar 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आसन्न लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है. आरा लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार इवीएम और वीवीपैट मशीन अररिया और सहरसा से मंगायी जायेगी. इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने इवीएम और वीवीपैट मशीन लाने के लिए दो अलग-अलग टीमों को अररिया और सहरसा […]
विज्ञापन
आरा : आसन्न लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है. आरा लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार इवीएम और वीवीपैट मशीन अररिया और सहरसा से मंगायी जायेगी. इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने इवीएम और वीवीपैट मशीन लाने के लिए दो अलग-अलग टीमों को अररिया और सहरसा भेज दिया है.
आयोग के निर्देशानुसार जिले को सहरसा से 106 वीवीपैट मशीन, 160 बीयू और 170 सीयू मशीन की आपूर्ति की जानी है. वहीं अररिया से 460 वीवीपैट मशीन भोजपुर के लिए लायी जायेगी. वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाचन कार्यालय ने एनजीआरएस पोटल पर प्राप्त शिकायतों को शत प्रतिशत निष्पादित कर दिया है.
उक्त पोटल पर जिले के 293 लोगों ने मतदान केंद्र में किस क्रमांक पर मेरा नाम अंकित है. इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार की जानकारी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इसको जिला निर्वाचन कार्यालय में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिकायतों का निष्पादन कर दिया है.
वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय में संचालित शिकायत केंद्र पर प्राप्त 111 लोगों की शिकायतों में से 95 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है. जिले में देर शाम तक आयोग द्वारा चलाये गये दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्राप्त फॉर्म सात एवं आठ से संबंधित मामलों का भी निष्पादन कर लिया गया है.
वहीं कोइलवर के उच्च विद्यालय में कर्मियों को इवीएम व वीवीपैट का दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें गुरुवार को 427 कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण केंद्र पर बीएओ राजेश चौधरी की देखरेख में मास्टर ट्रेनर शिक्षक रजनीकांत ने इवीएम को वीवीपैट से जोड़ने की विधि व वोटर कैसे मतदान करेंगे इस बारे में बताया. साथ ही उपस्थित कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गयी.
इस मौके पर ट्रेनर मो नाजीर, प्रताप कुमार, संतोष कुमार , पंकज, हरेराम, अशोक निराला, बिजेंद्र कुमार, मकसूद जमाल, समेत सभी ट्रेनर व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




