आरा में आधी रात को आये डीजीपी, किया औचक निरीक्षण : कहा, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे
Updated at : 02 Mar 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे हैं. गुरुवार की आधी रात वे आरा पहुंचे. आरा पहुंचने के क्रम में सबसे पहले उन्होंने नवादा थाना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अनियमितता पायी. ओडी अफसर को छोड़कर थाने में […]
विज्ञापन
आरा : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे हैं. गुरुवार की आधी रात वे आरा पहुंचे. आरा पहुंचने के क्रम में सबसे पहले उन्होंने नवादा थाना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अनियमितता पायी. ओडी अफसर को छोड़कर थाने में कोई भी नहीं था, जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भड़क गये और नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की जमकर फटकार लगायी.
उन्होंने कहा कि थाने की हालत खराब है. इसके लिए यहां का थानाध्यक्ष इसके लायक नहीं है. उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरी की अद्यतन रिपोर्ट मांगी तो रजिस्टर देखकर भौचक रह गये. स्टेशन डायरी में 25 फरवरी तक ही रिपोर्ट अद्यतन थी, जिसको लेकर थानाध्यक्ष की क्लास लगाते हुए कहा कि तुम पर विभागीय कार्रवाई करेंगे.
यह स्टेशन डायरी तुम्हारा पॉकेट डायरी नहीं है. इस दौरान डीजीपी ने पूरे थाने का निरीक्षण किया जहां पर घोर लापरवाही और कुव्यवस्था दिखायी पड़ी. इसी क्रम में उन्होंने नगर थाने भी पहुंचे. वहां भी स्टेशन डायरी पेंडिंग थी, वहां पर एक मात्र संतरी ड्यूटी कर रहा था.
हालांकि डीजीपी के आने की भनक लगते ही नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये. डीजीपी ने नगर थाने के चंद्रशेखर गुप्ता की भी क्लास लगायी गयी. दोनों थानाध्यक्षों पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी डीजीपी ने दी. कहा कि सुधर जाव वरना हम सुधार देंगे. डीजीपी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमें जनता की सुरक्षा के लिए बहाल की है. जनता का हम पर भरोसा है.
इसलिए जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. मैं 24 घंटे में तीन घंटे सोता हूं. बाकी समय मैं जनता की सेवा के लिए समर्पित हूं. उन्होंने कहा कि पटना से आने के क्रम में एक भी गश्ती और पेट्रोलिंग की गाड़ी शहर और शहर के बाहर नजर नहीं आयी. थानाध्यक्षों का पदाधिकारियों पर कोई कमांड नहीं है. भोजपुर जिले के पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.
उन्होंने कहा कि आरा की व्यवस्था ठीक नहीं है. मैंने सभी एसपी सभी पदाधिकारियों को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जिले को सुधारिये. एसपी स्वयं रात को निकल कर मॉनीटरिंग करें. थानाध्यक्ष स्वयं गश्ती करें. थाने में बैठने से थाना नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि दोनों इंस्पेक्टर बहुत जल्द डीएसपी बननेवाले हैं लेकिन ये इंस्पेक्टर ही रहेंगे. इनके विरुद्ध प्रोसेडिंग की जायेगी.
डीजीपी के जाते ही एक्शन में आये एसपी, नवादा थानाध्यक्ष को हटाया
डीजीपी के निरीक्षण के बाद दिये गये आदेश का अनुपालन करते हुए भोजपुर एसपी आदित्य कुमार एक्शन में आये और उन्होंने तत्काल प्रभाव से नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को हटा दिया. उन्हें जगदीशपुर सर्किल इंस्पेक्टर की कमान दी गयी. उनके जगह पर नवादा थाना का कमान ललन कुमार को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




