शादी के लिए पसंद नहीं था लड़का, घरवालों ने दबाव दिया तो…

आरा : बिहार के भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवनिया गांव से विगत लगभग एक माह पूर्व घर से फरार युवती को बिहिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती को पटना स्थित उसके मामा के घर छापेमारी कर बरामद किया है. जानकारी के अनुसार युवती के गायब होने को लेकर […]
आरा : बिहार के भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवनिया गांव से विगत लगभग एक माह पूर्व घर से फरार युवती को बिहिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती को पटना स्थित उसके मामा के घर छापेमारी कर बरामद किया है. जानकारी के अनुसार युवती के गायब होने को लेकर बेलवनिया निवासी व उसकी मां निशा देवी के बयान पर बिहिया थाने में एक युवक पर अपनी बेटी को अगवा किये जाने का आरोप लगाते हुए गत 20 नवंबर को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद युवती को पटना से बरामद कर लिया.
पुलिस को दिये बयान में युवती ने अगवा किये जाने से इन्कार करते हुए कहा है कि उसके घर वाले उसके नापसंद लड़के से शादी करा रहे थे इसलिए वह अपने मामा के घर चली गयी थी. थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










