भोजपुर : क्रांतिकारियों का सपना करें साकार : दीपंकर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कामरेड जौहर, विनोद मिश्र, जगदीश मास्टर, रामेश्वर यादव व रामनरेश राम के क्रांति पार्क का लोकार्पण आरा (भोजपुर) : आरा बस स्टैंड के पास निर्मित क्रांति पार्क व भोजपुर आंदोलन के पांच नेताओं के स्मारक का लोकार्पण समारोह में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि जगदीश मास्टर, रामेश्वर यादव, रामनरेश राम, जौहर […]
विज्ञापन
कामरेड जौहर, विनोद मिश्र, जगदीश मास्टर, रामेश्वर यादव व रामनरेश राम के क्रांति पार्क का लोकार्पण
आरा (भोजपुर) : आरा बस स्टैंड के पास निर्मित क्रांति पार्क व भोजपुर आंदोलन के पांच नेताओं के स्मारक का लोकार्पण समारोह में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि जगदीश मास्टर, रामेश्वर यादव, रामनरेश राम, जौहर और विनोद मिश्र ने जनता की जिस लड़ाई को भोजपुर में खड़ा किया वह पूरे देश में फैला. भोजपुर के आंदोलन से पूरे देश में क्रांति, आजादी, समता, बदलाव व लोक���ंत्र के लिए संघर्ष करनेवालों को ऊर्जा मिल रही है.
उन्होंने कहा कि भोजपुर आंदोलन के महान नेताओं की स्मृति में बने क्रांति पार्क ऐसे तमाम ताकतों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा. आज आम लोग कठिन दौर से गुजर रहे हैं. अब समय आ गया है कि क्रांतिकारियों का सपना साकार करें. दीपंकर ने कहा कि ये पांच मूर्तियां भोजपुर की क्रांतिकारी विरासत की प्रतीक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










