साले की मौत, जीजा सहित कई जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 4:50 AM
विज्ञापन
कोइलवर- छपरा मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप हुई घटना इलाज के लिए लाये जाने के क्रम में रास्ते में हुई मौत, मचा कोहराम आरा : भोजपुर व सारण जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप एक ऑटो और गाय की सीधी […]
विज्ञापन
कोइलवर- छपरा मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप हुई घटना
इलाज के लिए लाये जाने के क्रम में रास्ते में हुई मौत, मचा कोहराम
आरा : भोजपुर व सारण जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप एक ऑटो और गाय की सीधी भिड़ंत में अनियंत्रित होकर ऑटो गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार साले की मौत हो गयी. वहीं जीजा सहित कई लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. इलाज के लिए लाये जा रहे साले की मौत रास्ते में हो गयी. वहीं जीजा का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. अन्य जख्मियों का इलाज निजी क्लिनिकों में कराया जा रहा है. मृतक की पहचान झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोटांगा गांव निवासी मनोज राय के रूप में की गयी,
जो फुलचंद्र राय का पुत्र बताया जाता है. वहीं इस घटना में मनोज का जीजा सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर विंदगांवा गांव निवासी धर्मराज राय जख्मी हो गये. इस घटना में तीन चार महिलाएं भी जख्मी हुई है, जो ऑटो में सवार थी. उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनोज अपने जीजा धर्मराज के साथ अपने बहन के घर रामपुर विंदगांवा जा रहा था. दोनों ऑटो पर सवार थे. इसी बीच कुतुबपुर गांव के समीप अचानक एक गाय आ गयी, जिसे बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिसमें मनोज बुरी तरह जख्मी हो गये.
इलाज के लिए लाये जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मनोज दुमका में अपने जीजा के साथ काम करता था. वह पेंटर का काम करता था. उसका जीजा वहीं पर खटाल चलाता है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और ऑटो को जब्त कर लिया.
पति की मौत की खबर पाकर बेहोश होकर गिर पड़ी पत्नी, मां का रो- रो कर हुआ बुरा हाल : घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, परिजनों में कोहराम मच गया. पति की मौत की खबर मिलते ही मनोज की पत्नी महुआ देवी बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं उसकी मां मधु देवी का रो- रो कर बुरा हाल है. परिजनों को क्या पता था कि मनोज हादसे का शिकार हो जायेगा.
चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
मनोज पेंटर का काम कर अपना परिवार का भरण- पोषण करता था. मनोज के चार लड़कियां है, जिसमें मधुलीता, माधुरी, मिता और छोटी है. परिजनों से मनोज कह कर गया था कि वह जल्द ही वापस आयेगा, लेकिन उसके आने के पहले ही घर में उसके मौत की खबर आ गयी. पूरे परिवार में मातम पसर गया.
जमीन विवाद में हुई थी युवक की हत्या
पूर्व से चला आ रहा था जमीन विवाद, पूर्व में भी हुई थी मारपीट, कोर्ट में चल रहा था केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










