निर्माणाधीन मकान का छड़ हाईटेंशन तार से सटा, करेंट लगने से दो की मौत, एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 4:52 AM
आरा : भोजपुर जिले के धोबहां ओपी थाना क्षेत्र के मनीराय का टोला गांव में अर्धनिर्मित मकान में पाइलिंग के लिए छड़ डाला जा रहा था. इसी क्रम में छड़ तार की चपेट में आ गया और देखते- ही- देखते तीनों झुलस गये. इसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं एक जख्मी […]
आरा : भोजपुर जिले के धोबहां ओपी थाना क्षेत्र के मनीराय का टोला गांव में अर्धनिर्मित मकान में पाइलिंग के लिए छड़ डाला जा रहा था. इसी क्रम में छड़ तार की चपेट में आ गया और देखते- ही- देखते तीनों झुलस गये. इसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं एक जख्मी हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव निवासी दो सहोदर भाई शामिल हैं, जिसमें एक भाई की मौत हो गयी.
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक विनोद यादव बताया जाता है, जो स्व सिपाही यादव का पुत्र है. वहीं दूसरा धोबहां ओपी अंतर्गत मनीराय का टोला निवासी युवक गायत्री यादव बताया जाता है, जो स्व लक्ष्मण यादव का पुत्र है. जख्मी विदेशी यादव ईश्वरपुरा गांव निवासी स्व सिपाही यादव का पुत्र है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई विदेशी यादव व विनोद यादव अपनी बहन के गांव मनीराय का टोला श्रीनिवास यादव के यहां अर्धनिर्मित मकान में काम कर रहे थे, तभी पाइलिंग के दौरान छड़ डाल रहे थे. तभी 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गये, जिससे गांव का ही एक मजदूर गायत्री यादव तथा विनोद यादव बुरी तरह झुलस गये, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं एक जख्मी हो गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










