आरा : रिटायरमेंट पर स्टेशन से पहला पास

कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ वार्ता के बाद लागू हुआ नियम आरा : दानापुर डिवीजन में कार्यरत रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी है कि अब रिटायर होने के बाद पहला पास कार्यस्थल से ही जारी किया जायेगा. अब तक के नियमों के मुताबिक रिटायर कर्मचारियों को पहले पास के लिए डिवीजन कार्यालय जाना पड़ता था. […]
कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ वार्ता के बाद लागू हुआ नियम
आरा : दानापुर डिवीजन में कार्यरत रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी है कि अब रिटायर होने के बाद पहला पास कार्यस्थल से ही जारी किया जायेगा. अब तक के नियमों के मुताबिक रिटायर कर्मचारियों को पहले पास के लिए डिवीजन कार्यालय जाना पड़ता था. इसके लिए मंडल ऑफिस का काफी चक्कर लगाना पड़ता है.
रेलवे के बदले नियम से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रयास से यह कार्य संभव हो सका है. यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन कर्मचारियों से जुड़ी हर समस्या पर बारीकी से निगाह रखता है. कर्मचारियों की समस्या के लिए यूनियन लगातार कार्य कर रही है.
रिटायरमेंट के समय ही भरना होगा फाॅर्म : रेलवे से सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारियों को पहला मानार्थ पास ( रिटायर के बाद मिलनेवाला पास) दानापुर से मिलता है. उसके बाद अगर कर्मचारी चाहे तो पुनः अपना पास लेनेवाला स्थान परिवर्तन कर सकता है. अब निर्णय हुआ है कि सेवानिवृत्त के समय ही प्रोफार्मा में भरकर जहां से मानार्थ पास लेना चाहते हैं. वे ले सकते हैं. इससे रिटायर्ड कर्मचारियों को बहुत ही सुविधा होगी और वो अपने नजदीक के स्टेशन से पास ले सकते हैं.
ट्रैकमैन से सिग्नल के कर्मियों को नहीं मिल रहा पास
ट्रैकमैन व सिग्नल विभाग के कर्मियों अब तक सेवापुस्तिका की छाया प्रति नहीं दी जा रही है. ऐसे में इन कर्मचारियों को परेशानी हो रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईस्ट सेंट्रल यूनियन ने इसे गंभीरता से लिया और मंडल रेल प्रबंधक को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दोनों विभाग ने जल्द ही छाया प्रति उपलब्ध कराने का निर्णय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




