भोजपुर : कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर : जिले के पीरो थाना अंतर्गत ओझवलिया मोड़ पर देर रात अपराधियों ने कोचिंग संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में […]
भोजपुर : जिले के पीरो थाना अंतर्गत ओझवलिया मोड़ पर देर रात अपराधियों ने कोचिंग संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके वारदात से गोली का एक खोखा भी बरामद किया है.
बताया जा रहा कि अपराधियों ने कोचिंग संचालक वीरेंद्र प्रसाद की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश लाश को ओझवलिया मोड़ के निकट सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीणों ने वीरेंद्र की लाश देखी. ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी. परिजनों के बयान पर पुलिस छानबीन में जुट गई है. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










