महादलित समुदाय की महिला-पुरुषों ने थाने पर बोला धावा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 2:09 AM
बिहिया : पुलिस अभिरक्षा में लूट की घटना के आरोपित महादलित युवक की जमकर की गयी पिटाई से आक्रोशित दर्जनों महादलित महिलाओं व पुरुषों ने शनिवार को बिहिया थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान महादलित समुदाय के लोगों ने आरोपित को जबरन थाने से उठाकर जख्मी आरोपित को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया […]
बिहिया : पुलिस अभिरक्षा में लूट की घटना के आरोपित महादलित युवक की जमकर की गयी पिटाई से आक्रोशित दर्जनों महादलित महिलाओं व पुरुषों ने शनिवार को बिहिया थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान महादलित समुदाय के लोगों ने आरोपित को जबरन थाने से उठाकर जख्मी आरोपित को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जिसको लेकर बिहिया थाना कुछ देर तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. महादलित लोगों ने इस क्रम में आरोपित को ले जाने से रोकने को लेकर एक पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार से जमकर हाथापाई की जिससे थाना परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही.
आक्रोशित लोगों के थाने पर धावा बोलने के दौरान थाने पर नाममात्र को ही पुलिस तैनात थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










