ग्रामसेवक से बारह हजार की लूट
Updated at : 06 Jul 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को दी लूट की सूचना, पुलिस कर रही मामले की जांच जगदीशपुर : बेखौफ अपराधियों ने ग्राम सेवक से दिनदहाड़े 12 हजार रुपये लूट कर भाग निकले. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव के समीप की बतायी जाती है. सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी हरिकृष्णा सिंह जो वर्तमान में बिहिया प्रखंड […]
विज्ञापन
पुलिस को दी लूट की सूचना, पुलिस कर रही मामले की जांच
जगदीशपुर : बेखौफ अपराधियों ने ग्राम सेवक से दिनदहाड़े 12 हजार रुपये लूट कर भाग निकले. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव के समीप की बतायी जाती है. सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी हरिकृष्णा सिंह जो वर्तमान में बिहिया प्रखंड के मझौली पंचायत, तीयर पंचायत और घाघा पंचायत के ग्राम सेवक हैं. गुरुवार की सुबह सिकरहटा स्थित अपने घर से बाइक से बिहिया जा रहे थे, तभी तीन की संख्या में बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछा कर जगदीशपुर-पीरो मुख्य पथ पर तेंदुनी गांव के समीप घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि अपराधियों ने ग्रामसेवक के बाइक में पीछे से धक्का मार दिया,
जिससे उनकी मोपेड बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिसके बाद अपराधियों ने उनके पॉकेट से 12 हजार रुपये और बैग छीनकर भाग निकले. बताया जाता है कि बैग में ग्राम सेवक के तीनों पंचायत का मुहर और चेक बुक, पास बुक व अन्य सरकारी कागजात थे. ग्राम सेवक ने तत्काल घटना की सूचना जगदीशपुर थाने को दी, इसके बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस हरकत में आयी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




