पिरौटा गांव में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

आरा : सदर प्रखंड के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान निकली चिनगारी से आग लग गयी, जिससे एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया. इस घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी का […]
आरा : सदर प्रखंड के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान निकली चिनगारी से आग लग गयी, जिससे एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया. इस घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब-तक काफी कुछ जल चुका था. घटना गुरुवार की दोपहर की है, जब पीरौटा गांव निवासी रामनाथ साह के घर में आग लग गयी. इस घटना में आग की लपटें इतनी तेज थी कि दो और पड़ोसियों के घर में भी आग लग गयी. हालांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जुट गये और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. इसी बीच पिरौटा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता रघुपति यादव ने जिलाधिकारी, डीडीसी व एसडीओ को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया. इस घटना में रामनाथ साह के घर में रखे गहना, कपड़ा, अनाज व भूसा जल गया. आग में एक गाय भी झुलस गयी. घटना के बाद पंचायत के मुखिया पति विजय यादव ने सरकार से अग्निपीड़ितों के लिए सहायता राशि देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










