बालू कंपनी से लूट के प्रयास में तीन को पुलिस ने दबोचा, जेल

Published at :02 Jun 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
बालू कंपनी से लूट के प्रयास में तीन को पुलिस ने दबोचा, जेल

आरा : अजिमाबाद थाना क्षेत्र के ननउर गांव के समीप चार दिन पहले हुई बालू कंपनी से 30 लाख रुपये लूट का प्रयास तथा स्काॅर्पियो पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया है, जिनके पास से एक कट्टा तथा तीन कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गये अपराधियों में नगर थाना […]

विज्ञापन

आरा : अजिमाबाद थाना क्षेत्र के ननउर गांव के समीप चार दिन पहले हुई बालू कंपनी से 30 लाख रुपये लूट का प्रयास तथा स्काॅर्पियो पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया है, जिनके पास से एक कट्टा तथा तीन कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गये अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी गोरख कुशवाहा उर्फ गोरे तथा सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव निवासी सोनू सिंह तथा अंशु सिंह शामिल हैं. तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया.

पूछताछ के क्रम में तीनों ने अपनी घटना में संलिप्तता स्वीकार की है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. इसी बीच तीन की संख्या में अपराधी अजिमाबाद थाना क्षेत्र के कारवासीन गांव के समीप दूसरी लूट की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये अपराधियों के बयान पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद
पांच दिन पहले बालू कंपनी की गाड़ी पर फायरिंग कर लूटने का किया गया था प्रयास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन