व्यवसायियों को सुरक्षित घर पहुंचायेगी पुलिस : डीजीपी

Published at :01 Jun 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों को सुरक्षित घर पहुंचायेगी पुलिस : डीजीपी

एक माह के भीतर पुराने मामलों को निबटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई आधुनिक तरीके से अनुसंधान के लिए पुलिसकर्मियों को हर सप्ताह दी जायेगी ट्रेनिंग आरा : अब सूबे के बैंकों से रुपये निकालनेवाले व्यवसायियों को पुलिस सुरक्षित उनके घर पहुंचायेगी. लूट की घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों के आसपास सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों […]

विज्ञापन

एक माह के भीतर पुराने मामलों को निबटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई

आधुनिक तरीके से अनुसंधान के लिए पुलिसकर्मियों को हर सप्ताह दी जायेगी ट्रेनिंग
आरा : अब सूबे के बैंकों से रुपये निकालनेवाले व्यवसायियों को पुलिस सुरक्षित उनके घर पहुंचायेगी. लूट की घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों के आसपास सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी. उक्त बातें डीजीपी केएस द्विवेदी ने गुरुवार को आरा में पुलिस अधिकारियों के साथ हुईं बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से मामलों के निष्पदान के लिए हर सप्ताह जिला मुख्यालय में ट्रेनिंग दी जायेगी. यह प्रशिक्षण सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा. इसमें पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम, आधुनिक तरीके से केस को अनुसंधान करने सहित अन्य मामलों की ट्रेनिंग दी जायेगी. उन्होंने चारों जिले के एसपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक माह के अंदर पुराने मामलों का निष्पादन कर लें. वरना, कार्रवाई की जद में आने के लिए तैयार रहे.
पूरे बिहार में अबतक 125 लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत सजा दिलायी जा चुकी है. इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर लोगों को सजा दिलायी जा रही है. कोर्ट की संख्या कम होने की वजह कारोबारियों को सजा दिलाने में समय लग रहा है. जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए प्रत्येक शनिवार को संबंधित सीओ व थानेदार जनता दरबार लगाकर मामले का निष्पदान करें, ताकि जमीनी विवाद में हो रही वारदात को कम किया जा सके. बैठक से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बैठक में सीआईडी के एडीजी विनय कुमार, जोनल नैय्यर हसनैन खान, प्रभारी डीआईजी विनय कुमार, भोजपुर एसपी अवकाश कुमार, रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह, बक्सर एसपी राकेश कुमार, कैमूर एसपी फकरुद्दीन सहित अन्य पुलिस अधिकारी रहे.
बैठक में डीजीपी का मोबाइल गुम, अधिकारी हलकान
बैठक के दौरान ही अचानक डीजीपी का मोबाइल गुम हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये. आनन-फानन में उनके मोबाइल की खोजबीन में पुलिस कर्मी जुट गये. करीब आधा घंटा बाद मोबाइल बरामद हुआ. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन