बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, रोड जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहार : जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खडाव गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल एक किशोर की मौत के खिलाफ रविवार की सुबह ग्रामीण सड़क पर उतर गये और शव के साथ अरवल-सहार मार्ग को पुल के समीप लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों […]
विज्ञापन
सहार : जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खडाव गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल एक किशोर की मौत के खिलाफ रविवार की सुबह ग्रामीण सड़क पर उतर गये और शव के साथ अरवल-सहार मार्ग को पुल के समीप लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों की सरकारी नौकरी व चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे. हालांकि प्रशासन की ओर से तुरंत 20 हजार व तीन हजार रुपये दिये गये.
बता दें कि शनिवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत हो गयी थी. मृत किशोर की पहचान बड़की खड़ाव गांव निवासी मदन साह का पुत्र विजय कुमार रूप में हुई है. हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया था. इसके बाद मारपीट करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया था. लोगों ने ट्रैक्टर को भी पकड़ लिया था. ग्रामीणों ने बताया कि विजय कुमार साइकिल से धुंसार गया हुआ था. शनिवार की देर शाम वह साइकिल से ही वापस घर लौट रहा था. इसी बीच पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी, इसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सहार पीचएचसी ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गयी. करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा. इसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










