भाई के तिलक के लिए गंगाजल लेने गये युवक की डूबने से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़हरा : कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआं गंगा घाट पर भाई के तिलक में पूजा के लिए जल लेने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान बलुआं गांव निवासी नंदजी यादव के पुत्र रवि यादव (15 वर्ष) पुत्र के रूप में हुई है. यह घटना रविवार की सुबह करीब 6 बजे […]
विज्ञापन
बड़हरा : कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआं गंगा घाट पर भाई के तिलक में पूजा के लिए जल लेने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान बलुआं गांव निवासी नंदजी यादव के पुत्र रवि यादव (15 वर्ष) पुत्र के रूप में हुई है. यह घटना रविवार की सुबह करीब 6 बजे की है. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह छात्र अपने घर में पूजा करने के लिए गंगाजल लाने के लिए गया था.
इसी बीच व गंगा नदी में नहाने लगा. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण वह डूबने लगा. वहां खड़े लोगों की नजर जब तक उस पर पर पड़ती, तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका शव नहीं निकल सका. इसके बाद गोताखोरों व स्थानीय मछुआरों ने नदी में महाजाल डालकर उसके शव को खोज निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.
आज ही कसाप से बड़े भाई का आनेवाला था तिलक : ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सचिन यादव का तिलक कसाप गांव रविवार को आनेवाला था. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही थी. इसी बीच गंगा नदी से जल लाने के लिए अपने गांव के समीप के गंगा घाट पर गया था, जहां स्नान कर रहे रवि को गहरे पानी मे चला जाने से मौत हो गयी. उसके घर में मांगलिक गीतों की जगह परिजनों की चीत्कार सुनाई दे रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अब बबुआ-बबुआ केकरा के बोलाइब हो बबुआ
उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों रोते-रोते हुए कह रहे थे कि जल्दीये आवेके कहिके गईल हो बबुआ, हमेशा खातिर छोड़ गईल. अब बबुआ-बबुआ केकरा के बोलाईब हो बबुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










