छत के रास्ते घर में घुसे चोर चार लाख का उड़ाया सामान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घटना वार्ड नं 10 की न्यू कॉलोनी की कोइलवर : स्थानीय थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नं 10 की न्यू कॉलोनी में अज्ञात चोरो ने छत के रास्ते घर में घुस तीन लाख रुपये के गहने समेत एक लाख रुपये नकद ले भाग गये. बुधवार की रात कोइलवर थाना क्षेत्र के नगर के […]
विज्ञापन
घटना वार्ड नं 10 की न्यू कॉलोनी की
कोइलवर : स्थानीय थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नं 10 की न्यू कॉलोनी में अज्ञात चोरो ने छत के रास्ते घर में घुस तीन लाख रुपये के गहने समेत एक लाख रुपये नकद ले भाग गये. बुधवार की रात कोइलवर थाना क्षेत्र के नगर के न्यू कॉलोनी निवासी हरेंद्र शर्मा के घर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये मूल्य के गहने समेत एक लाख रुपया चोरी कर ले भागे.
इसकी भनक परिवारवालों को अहले सुबह चार बजे लगी, जब गृहस्वामी की बच्ची सुबह जगी, तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद जब छत पर परिवार के लोग पहुंचे, तो देखा कि एक जोड़ी पायल गिरा था, जिससे गृहस्वामी ने अनुमान लगाया कि छत पर पीछे के रास्ते चोर घर में घुसे होंगे. इससे पहले एक सप्ताह पूर्व कोइलवर में एसके कंप्यूटर में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ लगभग पांच लाख रुपये के मोबाइल व कंप्यूटर का सामान चोरी कर ले भागे थे. पुलिस की नाकामी से इन दिनों लोग सशंकित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










