टेंट लगाने को लेकर मारपीट, थाने में लगायी गुहार

कोइलवर : थाना क्षेत्र के गीधा में बरात के स्वागत के लिए टेंट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद इतना गहराया कि लड़की के विदा होते ही पड़ोसियों ने लड़की की मां, पिता व परिजनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच इंसाफ की गुहार लगायी है. […]
कोइलवर : थाना क्षेत्र के गीधा में बरात के स्वागत के लिए टेंट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद इतना गहराया कि लड़की के विदा होते ही पड़ोसियों ने लड़की की मां, पिता व परिजनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच इंसाफ की गुहार लगायी है. दो मई को गीधा निवासी रामपुकार राम की पुत्री की शादी थी. बरात सरैंया से आनेवाला था, जिसके स्वागत को लेकर घर के पास ही टेंट लगाया जा रहा था. इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने दूसरी जगह टेंट लगाने को कहा. बात बिगड़ने के बाद दोनों परिवारवालों के बीच बहस भी हुई लेकिन स्थानीय लोगों समझा मामला शांत कराया गया. इस घटना को लेकर रामपुकार ने कोइलवर थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










